JharkhandRanchi illegal meat shops: रांची में बिना लाइसेंस के चल रही मांस-मछली की दुकानों पर निगम सख्त

Ranchi illegal meat shops: रांची में बिना लाइसेंस के चल रही मांस-मछली की दुकानों पर निगम सख्त

Ranchi illegal meat shops:

रांची। रांची नगर निगम ने शहर में बढ़ती अव्यवस्था, गंदगी और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन को देखते हुए बिना लाइसेंस से चल रही मांस-मछली की दुकानों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीमों ने शहरभर में जांच अभियान चलाते हुए 17 दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए और कई दुकानों को नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में स्वच्छता बनाए रखना और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है। नगर निगम के अनुसार रांची में करीब 3000 से अधिक मांस-मछली की दुकानें संचालित हैं, जिनमें से कई बिना वैध लाइसेंस के चल रही हैं।

जांच के दौरान क्या आया सामने?

जांच के दौरान कई दुकानों में साफ-सफाई नहीं मिली और न ही कचरे के उचित निपटान की व्यवस्था थी। खुले में गंदा फेंकने के कारण आसपास संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा था। कई दुकानें बिना नवीनीकरण के वर्षों से संचालित हो रही थीं। बता दे स्वच्छता जांच के दौरान जो दुकानें मानकों पर खरी नहीं उतरीं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। इसी क्रम में 17 दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए, जबकि कई दुकानों को सुधार के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। निगम ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई भी दुकान खुले में मांस का कचरा फेंकती हुई पाई गई, तो उसे तुरंत सील कर दिया जाएगा और चालान भी काटा जाएगा।

जानकारी के अनुसार:

जानकारी के अनुसार नगर निगम ने सभी दुकानदारों को एक सप्ताह की मोहलत दी है, जिसमें उन्हें अपने लाइसेंस का सत्यापन और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा। इसके बाद भी नियमों का पालन न करने वाली दुकानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।निगम की टीमें अब सभी वार्डों में जाकर दुकानों की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पानी निकासी और लाइसेंस जांच करेंगी। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध या अस्वच्छ दुकान की जानकारी निगम को दें।

निगम ने क्या कहा?

निगम का कहना है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और रांची को स्वच्छ व सुरक्षित बनाने के लिए आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस विषय को लेकर कुछ और भी प्रश्नों के जवाब चाहिए थे जैसे दंड का प्रावधान क्या है? किन शर्तों का मांस और मछली विक्रेता उलंघन कर रहे ? निगम नियमित करवाई क्यों नहीं हो रही है ? जब IDTV इंद्रधनुष की टीम ने रांची नगर निगम के उप प्रशासक संजय कुमार को कॉल किया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाया। इतना ही नहीं हमारी टीम ने हेल्थ अफसर से भी बात करने की कोशिश करने की लेकिन उन्होंने ने भी कॉल नहीं उठाया। इससे यही समझ आता है कि शायद इस विषय को लेकर वे ज्यादा सीरियस नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles