रांची-हावड़ा वंदेभारत का परिचालन आज से बदले हुए समय पर

1 Min Read

रांची : ट्रेन संख्या 20898 रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का समय सोमवार से बदल गया है। रांची से यह ट्रेन सुबह 5.15 बजे के बजाय सुबह 6.00 बजे खुल रही है।

ट्रेन का मुरी प्रस्थान सुबह 6.55 बजे, कोटशिला प्रस्थान सुबह 7.20 बजे, पुरुलिया प्रस्थान सुबह 7.55 बजे, चांडिल प्रस्थान सुबह 8.40 बजे, टाटानगर प्रस्थान सुबह 9.28 बजे, खड़गपुर प्रस्थान सुबह 11.15 बजे व हावड़ा दोपहर 1.10 बजे पहुंचेगी. वहीं, हावड़ा- रांची वंदे भारत ट्रेन का समय पूर्ववत रहेगा।

हटिया- टाटानगर ट्रेन का भी समय आज से बदला

ट्रेन संख्या 18602 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस का समय सोमवार से बदल जायेगा. ट्रेन हटिया से सुबह 3.45 बजे खुलेगी. रांची से प्रस्थान सुबह 4.05 बजे, नामकुम से प्रस्थान सुबह 4.13 बजे, टाटीसिलवे से प्रस्थान सुबह 4.25 बजे, गंगा घाट से प्रस्थान सुबह 4.36 बजे, जोन्हा से प्रस्थान सुबह 4.50 बजे, कीता से प्रस्थान सुबह 5.09 बजे, मुरी से प्रस्थान सुबह 5.35 बजे व टाटा सुबह 10.55 बजे पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें

मुंबई में गरजी कल्पना, अब झारखंड में कभी नहीं खिलेगा कमल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं