Ranchi Hazaribagh Road: रांची से हजारीबाग तक के सफर में नहीं मिलेगा जाम, NH-33 पर बनेगी 20 KM लंबी सर्विस लेन [There will be no jam on the journey from Ranchi to Hazaribagh, 20 KM long service lane will be built on NH-33]

3 Min Read

Ranchi Hazaribagh Road:

रांची। झारखंड की राजधानी रांची को रामगढ़ और हजारीबाग से जोड़ने वाले NH-33 फोरलेन पर अब ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं से राहत मिलने वाली है। NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने इस व्यस्त मार्ग पर करीब 20 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड बनाने का निर्णय लिया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 50 करोड़ रुपये रखी गई है।क्यों जरूरी हुई सर्विस लेन?

NH-33 झारखंड का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है, जो व्यवसायिक, औद्योगिक और स्थानीय यातायात के लिए बेहद अहम है। तेजी से बढ़ते ट्रैफिक लोड, भारी वाहनों की आवाजाही और निजी वाहनों की संख्या में इजाफा इस मार्ग को लगातार जाम कर रहे हैं।
झारखंड सरकार के आग्रह और दबाव के बाद NHAI ने यह परियोजना शुरू की, जिससे आने वाले समय में यात्रा आसान, तेज और सुरक्षित हो सकेगी।

निर्माण कार्य प्रारंभ, भूमि अधिग्रहण भी पूराःNHAI अधिकारियों के मुताबिक, सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसे शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण के लिए ज्यादातर भूमि NHAI की खुद की है, जबकि कुछ स्थानों पर भूमि अधिग्रहण भी किया गया है।

Ranchi Hazaribagh Road: आधुनिक मानकों के अनुरूप होगा निर्माणः

इस सर्विस रोड को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसे ऐसी संरचना दी जा रही है कि आवश्यकता पड़ने पर इसे सिक्स लेन सड़क के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सके।

Ranchi Hazaribagh Road: अन्य आधारभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान:

सड़क किनारे PCC नाली बनाई जा रही है, ताकि बरसात में जलजमाव न हो।
छोटे पुल व पुलियों का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे यातायात निर्बाध रूप से चल सके।
ट्रैफिक जाम और हादसों से मिलेगी राहतः

विशेष रूप से रामगढ़, रांची और हजारीबाग के बीच ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाएं आम हो गई थीं। इस सर्विस रोड के बन जाने से इन क्षेत्रों में लोगों को यातायात में राहत और सड़क सुरक्षा दोनों का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

Hazaribagh closed: फायरिंग के विरोध में व्यापारियों ने हजारीबाग कराया बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं