रांचीः बीएसएनएल मुख्यालय में लगी आग

1 Min Read

रांची। रांची के बीएसएनल मुख्यालय में भीषण आग लग गयी है। आग लगने के कारणों का अभी तक तक पता नहीं चल पाया है। कर्मचारियों की और से इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया।

खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए कडी मशक्कत कर रही है। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

जानकारी मुताबिक आग रविवार को दोपहर में लगी। इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। रविवार होने के कारण दफ्तर में बहुत कम लोग मौजूद थे।

इसलिए भी आग लगने की घटना की समय पर जानकारी नहीं मिल सकी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दूर से ही उठता धुएं का गुबार देख लोग दहशत में आ गये थे। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश जारी है।

इसे भी पढ़ें

CPI कार्यालय में मनी मार्क्स की जयंती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं