Ranchi e-rickshaw crackdown: रांची में अवैध ऑटो और ई रिक्शा के लिए अभियान शुरू

Anjali Kumari
1 Min Read

Ranchi e-rickshaw crackdown:

रांची। रांची में बिना लाइसेंस के ऑटो और ई-रिक्शा चलाने वाले चालकों के खिलाफ रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसे अभियान के दौरान 15 ई-रिक्शा चालकों को पकड़ा गया। जांच में पाया गया। इन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।

15 वाहन जब्तः

पुलिस ने इनके वाहन जब्त कर लिए और चालकों पर जुर्माना लगाया। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने पकड़े गए चालकों को सख्त चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस ई-रिक्शा चलाना अब बंद करें।

पुलिस ने दी चेतावनीः

अभियान के दौरान चार ई-रिक्शा चालकों को बिना रजिस्ट्रेशन के भी पकड़ा गया और उनपर जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने सभी चालकों पर जुर्माना लगाया और उन्हें चेतावनी दी है कि वाहन चलाने से पहले जरुरी रजिस्ट्रेशन और परमिट सुनिश्चित करें।

Share This Article