PM मोदी के स्वागत में दुल्हन की तरह सजी रांची

2 Min Read

रांची। थोड़ी ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचने वाले है। सिंहभूम में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह रांची आयेंगे। उनके रांची आगमन से पहले बीजेपी के प्रदेश कार्यालय को सजाया-संवारा गया है।

सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। प्रदेश कार्यालय में सुरक्षा के लिहाज से मेटल डिटेक्टर लगाए गए है। इसके अलावा सुरक्षा में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। संभावना है कि कुछ मिनटों के लिए पीएम पार्टी के कार्यालय में रूकेंगे।

वहीं सुबह से बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा है। सुबह से ही सभी पार्टी कार्यालय में जुटे हुए है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पीएम मोदी के आशीर्वचन से काम करने का उत्साह और बढ़ जाता है।

वहीं सिटी एसपी ने बताया कि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और डीसी राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर पूरे शहर में चौकसी बरती जा रही है। नार्म्स का पालन किया जा रहा है।

सीसीटीवी से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। रोड शो निर्धारित है। इसे लेकर सारे कट्स की बैरीकेडिंग कर दी गई है। इससे पहले पीएम मोदी 14 नवंबर को रांची में जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर आए थे। उस समय भी उन्होंने रोड शो किया था।

जगह-जगह पर लोगों ने उनपर फूल बरसाकर स्वागत किया था। आज उन सभी रास्तों को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिनसे प्रधानमंत्री गुजरेंगे। पूरी सड़क बीजेपी के झंडों से पटी है।

वहीं एक जगह पर भगवान राम की प्रतिमा लगाई गई है। जिसमें एक ओर रामभक्त हनुमान दिख रहे है। वहीं दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी ध्यान लगाए बैठे है।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः ED ने जब्त की 205.49 करोड़ की सपंत्ति जब्त की

Share This Article
Exit mobile version