रांचीः बहते नाले में मिली लाश

1 Min Read

रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के राजा कॉलोनी कांटा टोली के पास नाले में एक शव देखा जा रहा है।

शव दूर से देखकर प्रतीत हो रहा है कि वह महिला की लाश है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

फिलहाल क्षेत्र में लाश मिलने की खबर से सनसनी फैल गई है। शव की पहचान भी नहीं हो सकी है।

यह भी स्पष्ट नहीं है कि लाश कहीं से बहकर आयी है या उसी क्षेत्र में किसी ने महिला को मारकर फेंक दिया है।

इसे भी पढ़ें

हेमंत की बहन अंजनी ने ओड़िशा के मयूरभंज से भरा पर्चा, कल्पना सोरेन रही मौजूद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं