JharkhandRanchi cricket match tickets date: रांची में 25 नवंबर से मिलेंगे IND v/s SA मैच के टिकट!

Ranchi cricket match tickets date: रांची में 25 नवंबर से मिलेंगे IND v/s SA मैच के टिकट!

Ranchi cricket match tickets date:

रांची। रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एकदिवसीय मैच के टिकट 25 नवंबर से मिलेंगे। JSCA आम लोगों को टिकट कब और कैसे मिलेगा, इसकी अधिकारिक घोषणा करनेवाला है। टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से मिलेंगे। टिकट की कीमत सबसे कम 1,200 रुपए और अधिकतम 12,000 रुपए रखी गई है। जेएससीए सदस्य 23 नवंबर को जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम और 24 नवंबर को जेएससीए के एमएस धौनी पैवेलियन से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टिकट और पास प्राप्त कर सकते हैं। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

होटल रेडिशन ब्लू में ठहरेंगे खिलाड़ीः

27 नवंबर को दोनों टीम के खिलाड़ी रांची पहुंचेंगे। इससे पहले होटल रेडिशन ब्लू में खिलाड़ियों के ठहरने के इंतजाम हो रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने का मेन्यू भी तैयार किया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों का स्वागत फोक म्यूजिक के साथ किया जाएगा। साउथ अफ्रिका के खिलाड़ियों के लिए सैल्मन फीस, ग्रीक योगर्ट, नट्स-शीड्स, इंग्लिश वेजिटेबल की व्यवस्था रहेगी। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों के लिए नॉन स्पाइसी इंडियन रेग्युलर भोजन रहेगा। इनमें चावल, दाल, मटन, चिकन आदि शामिल होंगे।

क्यूआर कोड वाला ई-टिकट मिलने की संभावनाः

अधिकांश स्टेडियमों में अब ऑनलाइन टिकट खरीदने के बाद काउंटर से टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होती। इस बार रांची में भी ऐसा संभव है। इसपर जेएससीए की पिछली बैठकों में चर्चा हुई है। यदि ऐसा हुआ तो ऑनलाइन टिकट कटाने पर क्यूआर कोड वाला ई-टिकट मिलेगा, जिसे आप अपने मोबाइल पर दिखाकर सीधे प्रवेश कर सकेंगे। किसी भी काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जेएससीए के अधिकारियों का कहना है कि दर्शकों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। स्टेडियम में 5 काउंटर से टिकट मिलने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles