रांची सिटी एसपी ने पोस्टल बैलट से किया मतदान [Ranchi City SP voted through postal ballot]

1 Min Read

रांची। रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को पोस्टल बैलट के जरिये मतदान किया। कांके रोड के पुलिस लाइन स्थित फैसिलिटेशन सेंटर में राजकुमार मेहता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सिटी एसपी ने चुनाव कार्य में लगे अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों से भी मतदान की अपील की, जिन्होंने पोस्टल बैलट से मतदान के लिए पूर्व में फॉर्म 12-D भरा था।

इसे भी पढ़े

सिटी डीएसपी की पत्नी के साथ धोखा, कंपनी ने दे दी नई की जगह पुरानी डिश वॉशर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं