100 से ज्यादा दुकान-मकान ध्वस्त
रांची। रेलवे की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को रेलवे ने ध्वस्त कर दिया। हटिया रेलवे स्टेशन की यह जमीन थी और इस पर दशकों से स्थायी दुकानें और अस्थायी मकान बनाकर लोग रह रहे थे। साथ ही हटिया स्टेशन की तरफ के मकान और दुकानों को भी ध्वस्त किया गया।
इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। रेलवे की जमीन पर रह रहे लोगों को पहले से ही नोटिस दिया गया था।
बिरसा चौक पर बन रहा नया आरओबीः
दरअसल, बिरसा चौक में नया रेलवे ओवरब्रिज बन रहा है। ओवरब्रिज की लंबाई मौजूदा आरओबी से अधिक है। इसे देखते हुए रेलवे लंबे समय से अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दे रहा था। लेकिन लोगों ने निर्माण नहीं हटाए। रेलवे ने आरओबी का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है।
इस कारण अवैध निर्माण को तत्काल हटा दिया गया। जिसमें रेलवे की जमीन पर बनी 32 से अधिक स्थायी दुकानें और 100 से अधिक अस्थायी निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें








