रांची बंदः लोआडीह चौक पर आदिवसी संगठनों ने टायर जलाया [Ranchi Bandh: Tribal organizations burnt tyres at Loadih Chowk]

1 Min Read

रांची। रांची बंद कराने आदिवासी संगठन सड़क पर उतर गये हैं। वे लोआडीह चौक पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही सड़क के दोनों और बांस-बल्लियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। खास तौर पर बोर्ड परीक्षा देने जानेवाले परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही है। इधर बंद का असर पूरी रांची में देखा जा रहा है। सड़कों पर यात्री वाहन नहीं चल रहे हैं। इस कारण सड़कों पर आवाजाही कम है। बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनानी की गई है।

इसे भी पढ़ें

आदिवासी संगठनों ने निकाली शव यात्रा और किया पुतला दहन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं