रांची बंदः जगह-जगह जाम और आगजनी, भैरव सिंह समेत कई भाजपा नेता गिरफ्तार [Ranchi Bandh: Jam and arson at many places, many BJP leaders including Bhairav ​​Singh arrested]

2 Min Read

रांची। भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आज रांची बंद है। यह बंद भाजपा, आजसू और जेएलकेएम द्वारा बुलाई गई है। बंद लेकर सुबह से बीजेपी, आजसू और जेएलकेएम नेता सड़क पर उतर आये हैं। जगह-जगह सड़कें जाम कर दी गई हैं। बांस और बल्ली लगाकर बंद समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। कई जगह सड़क पर टायर जलाकर रास्ता बाधित किया गया है। पुलिस भी बंद को लेकर अलर्ट है और हर चौक चौराहे पर मुस्तैदी के साथ जमी है। कई जगह पुलिसकर्मी आग बुझाते भी देखे गये।

भाजपा नेताओं की गिरफ्तारीः

इधर आज सुबह से ही भाजपा नेताओं की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी हो रही है। सुबह सुबह पुलिस ने भाजपा नेता भैरव सिंह को उनके घर से हिरासत में ले लिया। इसके बाद हरमू से प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव गिरफ्तार किये गये। उधर, धुर्वा में सड़क पर बंद करा रहे मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्य रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी उतरे सड़क पर

अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आज रांची बंद को लेकर कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है। आज सुबह पौने 8 बजे से ही रातू चौक और धुर्वा बस स्टैंड के पास बंद समर्थकों ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया। इसी क्रम में राज्य रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी सड़क पर उतर कर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करते दिखे।

संजय सेठ ने कहा कि “दिनदहाड़े भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या ने यह साबित कर दिया कि रांची में अपराधी बेलगाम है और शासन प्रशासन पूरी तरह से पंगु बन चुका है। दिल दहलाने वाले हत्याकांड के बाद आज रांची का आम जनमानस सड़कों पर है। इस जनविरोध के बाद शायद पुलिस प्रशासन अपनी सक्रियता बढ़ाए।”

इसे भी पढ़ें

रांची बंद: सरना स्थल के पास फ्लाईओवर रैंप के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन अलर्ट 

Share This Article
Exit mobile version