12 मार्च से चलेगी रांची-बनारस वंदे भारत, पीएम दिखायेंगे हरी झंडी

1 Min Read

रांची। रांची से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 12 मार्च से चलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने के बाद रांची और लोहरदगा के यात्रियों को वाराणसी जाने में आसानी होगी।

बता दें कि ट्रेन रांची से दोपहर 1.30 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। 6 घंटे में यात्री रांची से वाराणसी पहुंच जाएंगे। इस बात की जानकारी सांसद सेठ ने दी है।

बता दें कि रांची और आसपास के जिलों के लोग बेसब्री से इस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पिछले चार माह से इस ट्रेन के चलाने की बात हो रही थी।

पहले इसे टाटा से वाया रांची वाराणसी तक चलाया जाना था। परंतु अभी दो इसका शिड्यूल आया है, उसमें इसे रांची से वाराणसी तक का ही रूट दिया गया है।

इसे भी पढ़ें 

गड़बड़झाला: सचिव रैंक के पद पर विशेष सचिव की पोस्टिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं