रांचीः स्टेशन रोड से दिनदहाड़े युवती का अपहरण, मचा हड़कंप [Ranchi: A girl was kidnapped from Station Road in broad daylight, causing a stir]

2 Min Read

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रांची रेलवे स्टेशन रोड से एक युवती का अपहरण कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अपहृत युवती युवती अपनी मां के साथ दिल्ली से रांची आयी थी।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे युवती और उसकी मां रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरी। इसके बाद ऑटो पकड़ने के लिए दोनों मां-बेटी स्टेशन से बाहर आयी। इसी वक्त किसी ने ऑटो से युवती का अपहरण कर लिया। लड़की गुमला की रहने वाली बतायी जा रही है।

CCTV और मोबाइल लोकेशन से ली जा रही मददः

मामले की जानकारी मिलते ही चुटिया पुलिस कार्रवाई में जुट गयी। बता दें कि अपहृत लड़की की मां ने चुटिया थाना में अपना बयान दिया, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की गयी।

वहीं, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी DSP के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल लड़की की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन पुलिस CCTV और मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती की खोजबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें

अपने कार्यालय में मिले कांके CO, बोले- दारोगा ने अपहरण का केस क्यों दर्ज कराया 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं