रामटहल चौधरी की घर वापसी

1 Min Read

रांची। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी वापस बीजेपी में लौट गये हैं। सोमवार को उन्होंने दोबारा बीजेपी ज्वॉइन कर लिया।

बता दें कि उन्होंने रांची लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर पिछले दिनों कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

रामटहल चौधरी की गिनती झारखंड के सीनियर नेताओं में होती है। वह रांची लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने से नाराज रामटहल चौधरी ने बीजेपी छोड़ दिया था।

हालांकि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जब रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए तो उन्होंने बीजेपी पर तानाशाही का आरोप लगाया था।

लेकिन रामटहल का दिल कांग्रेस में ज्यादा दिन नहीं लगा। वह 31 दिन में ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दिए। उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

यह माना जा रहा था कि कांग्रेस उन्हें रांची से टिकट दे सकती है। लेकिन कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय पर भरोसा जताया। ऐसे में अब रामटहल ने घर वापसी की है।

इसे भी पढ़ें

राहुल बोले-हम आरक्षण में 50 प्रतिशत का लिमिट हटा देंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं