आजसू पार्टी में शामिल हुए रामजी यादव और डॉ राजीव रंजन

1 Min Read

रांची : वाईबीएन विश्वविद्यालय के चेयरमैन रामजी यादव तथा आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के डीन डॉ राजीव रंजन ने शुक्रवार को आजसू पार्टी का दामन थाम लिया।

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दोनों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। सुदेश महतो ने माला पहनाकर दोनों का पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर आजस के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं