Ramghar: स्कूल वेन की चपेट मे आने से एक पांच साल के मासूम बच्चे की दर्द नाक मौत [A five year old innocent child died a painful death after being hit by a school van]

2 Min Read

Ramghar:

रामगढ़। रामगढ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत आरा डुमरबेडा के अगरया टोला मे मंगलवार को एक स्कूली वैन के चपेट मे आने से एक लगभग 5 साल के मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है की समसाद आलम का पुत्र जेहाब आलम आरा कांटा इस्थित बाल विद्या मंदिर स्कूल मे एलकेजी का छात्र था I

Ramghar:अपने स्कूल जाने वाले वैन से ही हुई मौत

बच्चा स्कूल के ही वेन से अपने घर आना जाना किया करता था I रोज की तरह आज भी स्कूल छुट्टी होने के बाद जेहाब आलम वैन मे बैठकर अपने घर पहुंचा और वेन से उतरकर जब अपने घर जाने लगा उसी दौरान उसी वैन के चपेट मे आने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई I

ये खबर जंगल मे लगी आग की तरह फ़ैल गई देखते ही देखते लोगों का हुजूम जमा हो गया ।घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और कुजू पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है ग्रामीण द्वारा वेन को अपने कब्जे में लेकर इंसाफ की मांग कर रहे है

इसे भी पढ़ें

रामगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Share This Article
Exit mobile version