रामदास ने ली मंत्री पद की शपथ, झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई [Ramdas took oath as minister, played active role in Jharkhand movement]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

कोल्हान को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली

रांची। चंपाई सोरेन की जगह पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने आज मंत्री पद की शपथ ली।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद थे।

रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी पहले से सौंप रखी है। रामदास पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

चंपाई के बाद रामदास क्यो

JMM कोल्हान में खुद को कमजोर नहीं करना चाहती यही वजह है कि चंपाई के बाद कोल्हान से ही एक मजबूत लीडर को खड़ा करने की कोशिश की जा रही है।

रामदास पुराने नेता है, वह झारखंड आंदोलन से भी जुड़े हैं। ऐसे में चंपाई के भाजपा में जाने से कोल्हान में रामदास पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

इसी रणनीति के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला-खरसावां जिले में पार्टी में इनसे सीनियर नेता कोई दूसरा नहीं है।

आदिवासी समाज में इनकी मजबूत पहचान है। रामदास शिबू सोरेन और चंपई सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहे। आंदोलन के दौरान उनपर कई मामले दर्ज हुए।

इसे भी पढ़ें

रामदास सोरेन क्यों बनाये गये मंत्री ? समझें इस सियासी रणनीति को 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं