Ram Navami: धालभूमगढ़ में रामनवमी के दूसरे दिन तनाव: हनुमान झंडा उखाड़ा, मंदिर के पास फेंका मांस [Tension on the second day of Ram Navami in Dhalbhumgarh: Hanuman flag uprooted, meat thrown near the temple]

2 Min Read

Ram Navami :

पूर्वी सिंहभूम , एजेंसियां । पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में रामनवमी के दूसरे दिन एक बार फिर तनाव का माहौल देखने को मिला। नरसिंहगढ़ स्थित हनुमान वाटिका मंदिर के पास लगे हनुमान जी के झंडे को किसी ने उखाड़ दिया और मंदिर परिसर के नजदीक मांस फेंक दिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गौरतलब है कि ठीक एक दिन पहले ही धालभूमगढ़ में रामनवमी का जुलूस पूरे धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया था। लेकिन उसके अगले ही दिन ऐसी घटना सामने आने से श्रद्धालु नाराज़ हो उठे।

Ram Navami : भड़के लोगों ने जाम किया एनएच-18

गुस्साए लोगों ने विरोध में नेशनल हाईवे-18 को जाम कर दिया और नरसिंहगढ़ व धालभूमगढ़ के हाट बाजार को पूरी तरह बंद करवा दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धालभूमगढ़ थाना प्रभारी अमीर हमजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

Ram Navami : पहले भी हो चुकी है इस तरह की वारदात

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब मंदिर परिसर में इस तरह की हरकत की गई हो। इससे पहले भी नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका के पास मांस फेंके जाने की घटना सामने आ चुकी है, जिससे इलाके में तनाव उत्पन्न हुआ था। अब एक बार फिर दोहराई गई इस हरकत से लोगों में नाराजगी और गुस्सा और अधिक बढ़ गया है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

इसे भी पढ़ें

Ramnavami 2025 : रांची पुलिस की अपील शांति, सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से बचें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं