Ram Navami: रामनवमी में रांची DC और SSP ने खुद की शोभायात्रा की मॉनिटरिंग [On Ram Navami, Ranchi DC and SSP themselves monitored the procession]

2 Min Read

Ram Navami :

रांची। रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री और DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा की निगरानी में रामनवमी पर्व रांची जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खुद DC मंजूनाथ भजंत्री और DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा रांची अल्बर्ट एक्का चौक पर बनाए गए जिला प्रशासन के मंच से गुजरने वाले विभिन्न अखाड़ों के जुलूस का मुआयना कर रहे थे।

इस दौरान AMD लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वरनाथ आलोक, सदर SDM उत्कर्ष कुमार, सिटी एसपी राजकुमार मेहता एवं अन्य पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही जिला प्रशासन की पूरी टीम ने श्रद्धालुओं की भारी संख्या को नियंत्रित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Ram Navami: मुस्तैद रहे तमाम प्रशासनिक अधिकारीः

रामनवमी पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस में भारी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। आवागमन की सहूलियत के लिए मार्ग को सुगम बनाने के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल लगे रहे। दंडाधिकारी स्वयं जुलुस को सुगमता पूर्वक तपोवन मंदिर की ओर ले जा रहे थे।

Ram Navami : सीसीटीवी कैमरे से निगरानीः

रामनवमी पर्व रांची जिला में धूमधाम के साथ मनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस मार्ग में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गयी।

इसे भी पढ़ें

Ram Navami Festival: सीएम हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, शोभायात्रा में बाइक रैली निकालने पर रोक

Share This Article
Exit mobile version