Ram Lalla’s puja pandal:
रांची। आज शारदीय नवरात्र की तृतीया तिथि है और राजधानी रांची के पूजा पंडाल आकार ले चुके हैं। इस बार शहर में चर्चा का केंद्र बना रामलला समिति का पूजा पंडाल सजधज कर भक्तों के आगमन के लिए तैयार है। शहीद चौक स्थित जिला स्कूल परिसर में बने इस भव्य पंडाल की छटा देखते ही बन रही है। रात में रंगीन रोशनी में इस पंडाल की आभा खास आकर्षण का केंद्र है। रंगीन रोशनी से जगमग पंडाल को निहारते आंखें नहीं थकती। आयोजकों के मुताबिक 25 सितंबर को इस पंडाल का पट आम भक्तों के लिए खोल दिया जायेगा।
इसके साथ ही यहां डांडिया और अन्य आयोजनों के लिए भी भव्य पंडाल बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें
शारदीय नवरात्र: मां दुर्गा का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी, जाने जन्म कथा और पूजन विधि







