हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई रैली [Rally taken out under Har Ghar Tricolor campaign]

2 Min Read

पिस्का नगड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार को प्रखंड के सेम्बो स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र रांची के उपमहानिरीक्षक डीएन लाल के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 150 मीटर के झंडे के साथ ग्रुप केंद्र रांची से बालालोंग चौक तक रैली निकाली गई।

इस रैली में ग्रुप केंद्र रांची, रेंज रांची एवं कंपोजिट अस्पताल रांची के समस्त कार्मिकों के साथ-साथ सरस्वती शिशु शिक्षा मंदिर धुर्वा के 112 स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्कूल के शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जब यह रैली भारत माता की जयकारे लगाते एवं तिरंगा लहराते हुए बालालोंग चौक से गुजरी तो उसे वक्त पूरा इलाका “भारत माता की जय” के नारे से गुंजायमान हो उठा। इस जयकारे में स्थानीय नागरिकों का उत्साह भी चरम पर रहा।

ग्रुप केंद्र रांची के उपमहानिरीक्षक डीएन लाल एवं कमांडेंट राजीव कुमार तथा अन्य अधिकारियों के द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आने जाने वाली वाहनों के बीच तिरंगे का वितरण किया गया तथा उन्हें अपने घरों पर तिरंगा लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

यह रैली ग्रुप केंद्र रांची द्वारा उक्त अभियान के तहत दिनांक 11 अगस्त से लगातार निकाली जा रही है तथा यह रैली विभिन्न रूपों में 15 अगस्त तक जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगड़ी में निकाली गई तिरंगा बाईक रैली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं