रांची, एजेंसियां। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजे तय हो गये हैं। यहां से दो ही नामांकन हुए।
इससे बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप वर्मा और गठबंधन के प्रत्याशी सरफराज अहमद की जीत तय हो गई है। थोड़ी ही देर में इसकी घोषणा की जा सकती है।
दरअसल झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। अब दो सीटों के लिए मैदान में सिर्फ दो ही उम्मीदवार हैं, और अब नामांकन का समय भी खत्म हो गया है, ऐसे में तीसरे उम्मीदवार की जो परचा दाखिल करने और क्रॉस वोटिंग को लेकर लगाए जा रहे थे, उन अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है।
यदि दो से अधिक नामांकन होते, तभी मतदान की नौबत आती। इस तरह से अब साफ हो गया है कि मतदान नहीं होगा। यही दोनों प्रत्याशी राज्यसभा में झारखंड से सांसद होंगे।
इसे भी पढ़ें








