आज घोषित होगा I.N.D.I.A. महागठबंधन का राज्यसभा प्रत्याशी

2 Min Read

विधायक दल की बैठक में सरफराज के नाम पर लगेगी मुहर

रांची, एजेंसियां। I.N.D.I.A. महागठबंधन राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा आज कर सकता है।

इसे लेकर I.N.D.I.A. विधायक दल की बैठक आज होगी। यह बैठक दोपहर तीन बजे से सीएम आवास में होगी।

इसकी अध्यक्षता सीएम चंपाई सोरेन करेंगे। बैठक में गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद के नाम पर राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में मुहर लग सकती है।

साथ ही नामांकन दाखिल करने के लिए 10 प्रस्तावकों के साइन भी लिये जा सकते हैं। दरअसल आधिकारिक रूप से I.N.D.I.A. गठबंधन ने सरफराज अहमद के नाम पर मुहर नहीं लगाई है। इसे लेकर आज यह बैठक बुलाई गई है।

पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि हमारा उम्मीदवार झारखंडी होगा। चाहे वो लोकसभा का हो या विधानसभा का।

सरफराज अहमद पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। बताते चलें कि सरफराज अहमद ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र ले लिया है।

कहा जा रहा है कि आज की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हो सकती है।

बता दें कि डॉ सरफराज अहमद झारखंड के कद्दावर और अनुभवी नेताओं में एक हैं। उनका लंबा रिश्ता कांग्रेस से रहा है।

संयुक्त बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, AICC के राष्ट्रीय सचिव और सांसद भी कांग्रेस से रहे हैं। 2019 विधानसभा चुनाव के पहले वह झामुमो में शामिल हुए थे और महागठबंधन की ओर से गांडेय से विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने।

जब तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर ED की कार्रवाई तेज हुई और गिरफ्तारी की आशंका जतायी जाने लगी, तो एक रणनीति के तहत उन्होंने गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफ़ा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें 

रांची-वाराणसी वंदे भारत का आ गया शिड्यूल, 12 को पीएम दिखायेंगे हरी झंडी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं