Hemant Soren 20th anniversary
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन की 7 फरवरी 2006 को शादी हुई थी। शनिवार को उनकी 20वीं सालगिरह है। दोनों पति-पत्नी आज शादी की सालगिरह पर माता रानी का आशीर्वाद लेने रजरप्पा पहुंचे हैं। दोनों ने इस खास मौके पर रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनके बच्चे भी थे।
प्रेरक जोड़ी
झारखंड में दोनों को एक प्रेरक जोड़ी के रूप में देखा जाता है। विवाह के बाद से ही कल्पना सोरेन ने अपने पति का हर कदम पर साथ दिया। वे न केवल एक पत्नी, बल्कि हेमंत सोरेन के राजनीतिक सफर की मजबूत सहायक और मार्गदर्शक बनकर उभरी हैं। उनका घर में आगमन सोरेन परिवार की तकदीर बदलने वाला साबित हुआ।
राजनीति में भी प्रभावशाली जोड़ी
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का रिश्ता राजनीतिक जीवन में भी बेहद प्रभावशाली है।
कल्पना सोरेन को सोरेन परिवार में लेडी लक के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने हर मुश्किल समय में हेमंत सोरेन का साहस और हौसला बढ़ाया। आज का दिन दोनों के जीवन की स्थिरता की याद दिलाता है। दरअसल दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बेटी की शादी ओडिशा में हुई है।
ऐसे हुई थी शादी
कल्पना सोरेन से शिबू सोरेन परिवार की पहली मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। बताया जाता है कि पहली नजर में शिबू सोरेन परिवार ने कल्पना सोरेन को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया था। फिर दोनों परिवारों की आपसी सहमति से शादी तय हो गई थी।







