धनबाद। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मई को बोकारो आयेंगे। यह वह धनबाद के बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में जनसभा करेंगे।
यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता सह धनबाद लोकसभा के संयोजक सत्येंद्र कुमार ने मीडिया को दी है।
उन्होंने कहा कि दूसरे स्टार प्रचारक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का धनबाद में रोड शो का कार्यक्रम तय है।
इसकी तिथि जल्द ही निर्धारित हो जायेगी। 22 या 23 मई को उनका रोड शो हो सकता है।
सत्येंद्र कुमार ने कहा कि 1952 से लेकर अबतक में पहली बार किसी राष्ट्रीय पार्टी ने एक स्थानीय को, पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाया है।
इसके कारण सामाजिक क्षेत्र में एक क्रांति की लहर है।
इसे भी पढ़ें
हरियाणा में बस में लगी आग, 10 श्रद्धालु जिंदा जले, 25 अस्पताल में



















