राजनाथ पहुंचे बोकारो, कांग्रेस और झामुमो पर बोला हमला, कहा-भ्रष्टाचार में डूब गया झारखंड

4 Min Read

बोकारो। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज बोकारो में थे। उन्होंने यहां धनबाद के बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में जनसभा की।

उन्होंने ढुल्लू महतो के लिए वोट मांगा और कहा कि ढुल्लू महतो को बोलते हुए मैंने पहली बार सुना है।

उनको सुनने के बाद मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगर आपने ढुल्लू महतो को जिताया तो वह प्रमुखता से आपकी आवाज संसद के सामने रखेगे।

झारखंड में अकूत खनिज संपदा है। झामुमो के आने के बाद झारखंड भ्रष्टाचार में डूब गया। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं।

बड़ी संख्या में दलित रहते हैं। यहां पर बाबूलाल मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

रघुवर दास मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन हमारे देश और झारखंड का कोई व्यक्ति नहीं कह सकता कि हमारे तीनों मुख्यमंत्री के दामन पर कोई दाग लगा।

झारखंड में गठबंधन की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार होने लगे। क्या यहां के भ्रष्ट लोग शासन संभालेंगे।

मुख्यमंत्री तो छोड़िए उनके मंत्रियों के पीएस के पास से नोटों की गड्डियां मिल रही है। बिना मुख्यमंत्री के सह के यह संभव नहीं है।

आज उनको गिरफ्तार कर लिया तो कहते हैं कि भाजपा अपने सारे विरोधियों को प्रताड़ित कर रही है।

मैं आपको एक चीज कहना चाहता हूं, जहां पर मोदी जी की नेतृत्व की सरकार में अगर हमारा कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा जाएगा, तो उसका स्थान उसका घर नहीं जेल होगा।

ये झामुमो कांग्रेस वाले भ्रष्टाचार करने के बाद भी हमारी सरकार के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। मैं भी उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रह चुका हूं।

पहली बार मैंने सुना किसी राज्य का मुख्यमंत्री 24 घंटे के लिए गायब था। ना झारखंड वालों को पता था।

ना किसी एजेंसी को पता था। सवाल था कि झारखंड का मुख्यमंत्री कहां है। कहते हैं ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग मोदी जी की सरकार कर रही है।

मैं आपसे कहना चाहता हूं कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए कि नहीं होना चाहिए।

राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बराबर भ्रष्टाचारियों को सह दी जाती रही है। संरक्षण दिया जाता रहा है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा को कांग्रेस के शासन काल में इन लोगों ने 32 लाख ही जब्त किया था।

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ये हिम्मत नहीं करते थे। जब से मोदी जी पीएम बने हैं। 1 लाख करोड़ की संपत्ती जब्त की है।

10 सालों में इतनी कार्रवाई कैसे हुई। बैंकों की हालत इतनी खराब थी। सारे हिंदुस्तान के बैंक घाटे में चले गये थे।

अब 3 लाख करोड़ के मुनाफे में है बैंक। अब विदेशों में भारत की पहचान बनी है। पहले भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था।

अब सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। भारत का कद सारी दुनिया में ऊंचा हुआ है। हमें सम्मान की नजर से देखा जाता है।

इसे भी पढ़ें

मीडिया पर क्यों भड़के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं