राजमहल के झामुमो के विजय हांसदा ने किया नामांकन

1 Min Read

साहेबगंज। राजमहल संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी विजय हांसदा ने नामांकन दाखिल किया।

विजय हांसदा के नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए।

विजय हांसदा के नामांकन जुलूस में पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी सहित अन्य शामिल हुए।

बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। बता दें कि विजय हांसदा ने 2014 और 2019 में लगातार 2 बार राजमहल संसदीय सीट से जीत हासिल की है।

उन्हें पार्टी ने तीसरी बार मौका दिया है। विजय हांसदा, संताल परगना में कद्दावर कांग्रेसी नेता रहे थॉमस हांसदा के बेटे हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव से पहले विजय हांसदा झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये थे। राजमहल संसदीय सीट पर आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है।

इसे भी पढ़ें

गिरिराज का मणिशंकर को जवाब-पाकिस्तान आंख दिखायेगा, तो नक्शे से गायब हो जायेगा

Share This Article
Exit mobile version