राजमहल सांसद विजय हांसदा की पत्नी का निधन, CM हेमंत ने व्यक्त की संवेदना [Rajmahal MP Vijay Hansda’s wife passes away, CM Hemant expressed condolences]

1 Min Read

साहेबगंज,एजेंसियां: राजमहल लोकसभा सीट से जेएमएम के सांसद 4 की पत्नी कैथरीन हेम्ब्रम (33 वर्ष) का शुक्रवार की रात 9:35 में दिल्ली एम्स में निधन हो गया। लम्बे समय से इलाज चल रहा था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक्स पर भावुक पोस्ट लिख दुख प्रकट किया है।

उन्होंने ने लिखा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी के निधन की खबर अत्यंत हृदय विदारक है। झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

विजय हांसदा की पत्नी की मौत की खबर को सुनने के बाद से साहेबगंज झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। दरअसल, सांसद की शादी सात फरवरी 2020 को हुई थी।

ईसाई रीति रिवाज से शादी हुई थी। जानकारी के लिए बताते चलें कि लगातार विजय हांसदा तीसरी बार राजमहल लोकसभा से सांसद बने हैं। सांसद विजय हांसदा का साहेबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में पैतृक आवास है।

इसे भी पढ़ें

राजमहल के झामुमो के विजय हांसदा ने किया नामांकन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं