Rajiv Ranjan appointed Transport Secretary: राजीव रंजन बने परिवहन विभाग के नए सचिव, झारखंड में कई IAS अधिकारियों का तबादला

5 Min Read

Rajiv Ranjan appointed Transport Secretary:

रांची। झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 16 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों में नए सचिवों की नियुक्ति की गई है, जबकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी हैं राजीव रंजन

इस तबादले में जो सबसे ज्यादा चर्चित नाम रहा वो है वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव रंजन का। सरकार ने राजीव रंजन को परिवहन विभाग का सचिव नियुक्त किया है। उन्हें एक अनुभवी और कुशल प्रशासक माना जाता है। वे लंबे समय से प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं और विभिन्न विभागों में सचिव तथा आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। प्रशासनिक हलकों में उनकी पहचान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नीतिगत निर्णयों को जमीन पर उतारने वाले अधिकारी के रूप में रही है।

बीटेक की डिग्री हासिल कर चुके हैं

बात करे उनके बारे में तो कुमार राजीव रंजन 2010 बैच के AGMUT कैडर के IAS ऑफिसर हैं। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा की परीक्षा में 866 रैंक हासिल की थी। उन्होंने विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की हैं।वह इस परीक्षा में फार्स्ट डिवीजन से पास आउट हैं। इसके उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा को पास करके IAS ऑफिसर बन गए। LBSNAA से ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग रेवेन्यू डिपार्टमेंट में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर हुई।

परिवहन विभाग के सामने कई चुनौतियां

ऐसा माना जा रहा है कि परिवहन विभाग में उनकी नियुक्ति को राज्य में सड़क सुरक्षा सुधारने, परिवहन व्यवस्था के आधुनिकीकरण और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान में झारखंड का परिवहन विभाग वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने तथा राजस्व संग्रह बढ़ाने जैसे कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर काम कर रहा है। ऐसे में नए नेतृत्व से विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस प्रशासनिक फेरबदल में सरकार ने आबू इमरान को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव नियुक्त किया है। वहीं संदीप सिंह को राज्य का नया श्रमायुक्त (Labour Commissioner) बनाया गया है। घोलप रमेश गोरख को आयुक्त, नागरिक सुरक्षा के पद पर पदस्थापित किया गया है, जबकि शशि रंजन को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।प्रमंडलीय स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं।

प्रमंडलों में भी नई नियुक्तियां

मनोज कुमार को प्रमंडलीय आयुक्त के साथ-साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संजय कुमार को संथाल परगना प्रमंडल का प्रभारी आयुक्त बनाया गया है। वहीं कुमुद सहाय को पलामू प्रमंडल और रविरंजन कुमार विक्रम को कोल्हान प्रमंडल का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सचिवों को मिला अतिरिक्त प्रभार

इसके अलावा, कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। मुकेश कुमार को उनके वर्तमान कार्यों के साथ पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं उमाशंकर सिंह को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में प्रशासनिक समन्वय मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों के नए पदस्थापन के बाद आने वाले समय में विभागों के कामकाज में और तेजी आने की उम्मीद है।

Share This Article