MLA Rajesh Kachhap: कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने केंद्र पर बोला हमला, कहा-बीजेपी बेशर्म

2 Min Read

MLA Rajesh Kachhap

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन राजनीतिक माहौल गरमा गया। जहां एक ओर भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

राजेश कच्छप ने कहा कि भाजपा से बेशर्म कोई है क्या?

राजेश कच्छप ने केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा, भाजपा से बेशर्म कोई है क्या? ये लोग गला भी रेत देते हैं और फिर मलहम लगाने की बात करते हैं। इंडिगो के सामने ये लोग घुटना टेक दिए, अब क्या कहेंगे?

भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोपः

उन्होंने स्कॉलरशिप मुद्दे पर भी भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कच्छप ने कहा कि राज्य सरकार ने कभी यह नहीं कहा कि वह स्कॉलरशिप नहीं देगी, लेकिन केंद्र की तरफ से मिलने वाले अंशदान पर भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंडिगो फ्लाइट मोनोपली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक कंपनी की मनमानी के कारण सरकार को झुकना पड़ा, जिससे कई लोगों की नौकरी चली गई और कई मरीज इलाज के लिए समय पर नहीं पहुंच पाए, लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर भी भाजपा कुछ नहीं बोल रही है।

Share This Article