राजभवन ने मिलने के लिए दिया शाम 7.30 बजे का समय, चम्पाई और हेमंत करेंगे मुलाकात [Raj Bhavan gave time for meeting at 7.30 pm, Champai and Hemant will meet]

1 Min Read

रांची। झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन की तस्वीर साफ हो गयी है। आज शाम 7.30 बजे राजभवन से समय मिलने के बाद सारी अटकलों पर विराम लग गया है।

झारखंड में सत्ता परिवर्तन को लेकर बुलाई गयी बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को फिर से विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

अब तय हो गया है मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंपेंगे।

चम्पाई सोरेन के साथ हेमंत सोरेन भी राजभवन जायेंगे। बता दें की राज्यपाल कुछ समय के बाद रांची पहुंचने वाले हैं। वह चेन्नई से रांची लौट रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

शाम 7 बजे राजभवन जायेंगे गठबंधन के विधायक, राज्यपाल का हो रहा इंतजार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं