सुबह-सुबह रांची में पड़ी बौछारें, झारखंड में बारिश का अलर्ट

2 Min Read

रांची। राजधानी रांची में गुरुवार की सुबह सुबह बौछारे पड़ीं। शहर के कई इलाकों में बारिश हुई, कहीं कम तो कहीं ज्यादा। झारखंड में 14 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान कई जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना बन रही है। कुछ स्थानों पर सामान्य से तेज गति से हवा चल सकती है। आज और कल भी राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में हल्की बारिश की संभावना है।

इधर, बीते 24 घंटे में सबसे अधिक गर्म जिला गोड्‌डा रहा। यहां का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान चाईबासा का रहा। यहां का तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के के मुताबिक, 14 अप्रैल तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 11 और 12 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और मध्य इलाके में कहीं-कहीं हल्के दर्ज की बारिश हो सकती है।

इन दोनों हिस्सों में कुल 10 जिले आते हैं। जिसमें रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी सिंहभू, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सराकेला-खरसावां शामिल हैं। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इसे भी पढ़ें

ऋषिकेश में पीएम मोदी, कहा-अब आंतकवादियों को घर में घूस कर मारा जाता है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं