झारखंड में 23 मार्च तक जारी रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट [Rain will continue in Jharkhand till March 23, Meteorological Department has issued Orange Alert]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। गुरुवार से ही कई जिलों में तेज हवा, गरज-तड़क, ओलावृष्टि और बारिश का दौर शुरू हो गया।

गढ़वा, पलामू और धनबाद में सुबह से ही बारिश देखने को मिली, जबकि दोपहर के बाद हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह, खूंटी, लोहरदगा और गुमला में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिलसिला 23 मार्च तक जारी रहेगा, जिससे कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा और उत्तर भारत से मिल रही ठंडी हवाओं के चलते पूरे झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बारिश हो रही है।

शुक्रवार को भी राजधानी रांची सहित गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में वज्रपात और तेज बारिश हो सकती है।बारिश के कारण राज्यभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देवघर में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, जबकि रांची में भी 2.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि, 24 मार्च से मौसम सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि राज्यभर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे नुकसान की आशंका है। लोगों से अपील की गई है कि वे पुराने और जर्जर मकानों में न रहें, खेतों में काम करने से बचें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। बिजली उपकरणों को भी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें

रांची में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं