प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड दौरे में बारिश की दखल, रोड शो हुआ रद्द [Rain interferes with Prime Minister Modi’s visit to Jharkhand, road show canceled]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

जमशेदपुर, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे हैं। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में उनकी जनसभा आयोजित है।

हालांकि, उनके प्रस्तावित रोड शो को भारी बारिश के चलते फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

इसके बावजूद, “परिवर्तन महारैली” अपने निर्धारित समय पर ही होगी। इस बारे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर जानकारी साझा की है।

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां बीजेपी नेताओं के साथ मुख्य सचिव, डीजीपी, कैबिनेट सचिव, डीसी, और एसएसपी ने उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी को रांची एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा सोनारी एयरपोर्ट, जमशेदपुर जाना था। लेकिन, जमशेदपुर में कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान भरने में असमर्थ है।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी के झारखंड दौरे से पहले रांची पुलिस की मुस्तैदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं