रांची में बारिश, तो कई जिलों में लू का अलर्ट [Rain in Ranchi, heat wave alert in many districts]

1 Min Read

रांची। रांची और आसपास के इलाके में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी और आसपास के क्षेत्र में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे।

इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा और गरज तथा वज्रपात के साथ हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के पलामू क्षेत्र में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहीं बारिश कहीं लू की स्थिति

रांची मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जून तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा चलेगी। इसकी रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है।

इस दौरान हल्के और मध्यम बारिश के भी आसार हैं। वहीं वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पलामू और गढ़वा जिले के आसपास के क्षेत्र में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

वहीं राज्य के विभिन्न भागों में हल्की बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

लू का कहर जारी, रांची का पारा 40 डिग्री, बंगाल की खाड़ी का तूफान देगा राहत

Share This Article
Exit mobile version