Rain in Ranchi:घंटे भर की बारिश में डूबी आधी रांची [Half of Ranchi submerged in one hour of rain]

2 Min Read

Rain in Ranchi:

रांची। रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय है और हर दिन बारिश हो रही है। इस बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। पहले तो रविवार को हुई घंटे भर की बारिश से मुहल्लों और सड़कों पर जलजमाव देखने को मिला। आज सोमवार को पुनः एक घंटे की बारिश ने ही आघे शहर को डुबो दिया। खास कर शहर के निचले इलाकों में तो पूरा जनजीवन ही अस्त व्यस्त हो गया।

रांची के प्रसिद्ध तपोवन मंदिर का हाल आप इस वीडियो में देख सकते हैं। साथ ही सेवा सदन मार्ग अपर बाजार और पुस्तक पथ समेत कई इलाकों में सड़ें तालाब बन गईं। इसके कारण सड़क पर चलते वाहन पानी में तैरते नजर आये।

यह तस्वीर रांची के अशोक विहार की है। यहां दोपहर में जब बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे तो तेज धूप खिली हुई थी। लेकिन, अचानक इतनी बारिश हुई कि सड़कें डूब गई। बच्चे पढ़कर बाहर निकले तो हर जगह पानी ही पानी था। आखिरकार शिक्षकों ने बच्चों को खुद पानी से निकाला। यही कारण है कि बादल उमड़ते ही शहर के कुछ खास इलाकों के लोगों के चेहरे की चमक गायब हो जाती है।

इसे भी पढ़ें

Weather Update: गर्मी को लेकर रांची नगर निगम की टीम अलर्ट, 24 घंटे में होगा शिकायतों का निपटारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं