झारखंड में बारिश और तूफान का अलर्ट

1 Min Read

रांची। झारखंड में आज भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल नजर आएंगे।

कई जिलों मे गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

पिछले कुछ दिनों से झारखंड में मौसम ने अपना मिजाज बदला हुआ है। आज मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी रहने की संभावना भी जाहिर की गई है। आज की तरह ही कल यानी 12 मई के लिए भी ऐसी ही संभावना जाहिर की गई है।

मौसम विभाग ने 13 मई को किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग जिलाध्यक्ष ने थामा बीजेपी का दामन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं