रांची। मौसम विभाग ने झारखंड में 21 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश के साथ वज्रपात होगा।
इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट रांची समेत गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सिंहभूम और लोहरदगा में भारी बारिश के लिए किया गया है। 18 मार्च को झमाझाम बारिश के साथ वज्रपात और ओलवृष्टि भी हुई।
इन जिलों में अलर्ट जारी
21 मार्च तक रांची समेत अन्य जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलेगी।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि हवा की अधिकतम रफ्तार 40-50 किलोमीटर होगी। इस दौरान वज्रपात भी हो सकती है। यह प्रभाव 21 तक रहेगा।
बारिश और थंडरिंग की आशंका
आने वाले 21 मार्च तक राज्य के मौसम में बारिश और थंडरिंग का असर देखा जायेगा।
मौसम विभाग की ओर से 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तरी हिस्से में इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा होगी जबकि इन हिस्सों में थंडरिंग भी होगी।
मौसम केंद्र के अनुसार गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम मे तेज बारिश की और थंडरिंग को लेकर चेतावनी जारी की गयी है।
इसके साथ 20 मार्च तक राज्य के उत्तरी पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश होगी।
इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पूर्वी हिस्से में धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा में बारिश की संभावना है।
इसे भी पढ़ें
