Rain alert: 7 से 9 अप्रैल तक झारखंड में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की आशंका [Rain alert in Jharkhand from 7 to 9 April, possibility of thunderstorm]

2 Min Read

Rain alert:

रांची। झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को यलो अलर्ट तथा 8 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संथाल परगना के इलाके में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 9 अप्रैल से दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है।

आज से झारखंड के सभी जिलों का मौसम साफ हो जाएगा। तेज गर्मी लगेगी। दोपहर में गर्म हवा चलेगी। हांलाकि मौसम विभाग ने अभी लू के चलने से इनकार किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी महसूस होगी, लेकिन अभी हीट वेव को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

Rain alert: कई जिलों में छिटपुट बारिशः

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में छुटपुट बारिश हुई। आकाश में बादल छाए रहे। सबसे अधिक गुमला में 2 मिलीमीटर बारिश हुई। इधर, मौसम के साफ होने के साथ-साथ अच्छी खबर है कि मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। अगले दो दिन गर्मी महसूस होगी।

वहीं सात से लेकर नौ अप्रैल तक फिर बारिश होगी। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने, मेघ गर्जन और ओलावृष्टि के भी संकेत मिले हैं। मौसम के इस बदलाव से आमजन को तो राहत मिलेगी पर फसलों को नुकसान के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें

सबसे गर्म साल होगा 2025, मौसम विभाग बोला- लगातार 10-12 दिन लू चलेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं