Rain alert in Jharkhand:झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

2 Min Read

Rain alert in Jharkhand:

रांची। झारखंड में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। खासकर पलामू में पिछले 24 घंटे में जबरदस्त बारिश हुई है। बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है और 20 जुलाई तक राहत की उम्मीद नहीं है।

कई जिलों में अलर्टः

मौसम विभाग ने जमशेदपुर के बाद पलामू, गढ़वा, चतरा और हजारीबाग में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रांची, खूंटी, लोहरदगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, लातेहार और गुमला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मॉनसून टर्फ और साइक्लोनिक सिस्टम का असरः

बारिश का कारण झारखंड से गुजर रही मॉनसून टर्फ और बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन को बताया जा रहा है। इससे लगातार नमी भरी हवाएं झारखंड की ओर आ रही हैं।

कांवरियों में उत्साहः

भारी बारिश के बावजूद देवघर, धनबाद, बोकारो, रांची और हजारीबाग में कांवरियों का उत्साह बना हुआ है। श्रद्धालु भीगते हुए “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सावधानी बरतने की सलाहः

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। गरज-चमक और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

इसे भी पढ़ें

Weather update : पूरे झारखंड में होगी झमाझम बारिश, यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

Share This Article
Exit mobile version