Rain alert in Jharkhand: झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

2 Min Read

Rain alert in Jharkhand:

रांची। झारखंड में सोमवार को भी बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसलिए लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। इस मानसून अब तक झारखंड के 8 जिलों में बहुत अधिक बारिश देखने को मिली है। इनमें पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश हुई है।

Rain alert in Jharkhand:

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची के अलावे अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ़ रहा और कहीं कहीं छिटपुट बारिश हुई। जिसमें झींकपानी में लगभग 75 मिमी बारिश हुई और संताल परगना के क्षेत्रों में लगभग 60 से 70 मिमी बारिश हुई। वहीं सबसे अधिक अब तक के मानसून में पूर्वी सिंहभूम (घाटशिला) में 192.6 मिमी और टाटानगर में 125.8 मिमी बारिश हुई है।

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश:
झींकपानी : 74.4 मिमी
जामताड़ा : 62.6 मिमी
धनबाद : 55 मिमी
दुमका : 38 मिमी
जामताड़ा : 37.4 मिमी
पलामू : 35.9 मिमी
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राजधानी सहित रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, पाकुड़, आदि जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें

Heavy rain alert: झारखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं