झारखंड के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट [Rain alert in 12 districts of Jharkhand]

1 Min Read

रांची। बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान दाना का असर झारखंड में दिखने लगा है। ओडिशा और बंगाल से सटे जिलों में बुधवार रात से ही बादल छा गए हैं। कहीं-कहीं बारिश भी हुई। हवा की गति सामान्य से तेज है।

मौसम विभाग ने बताया है कि गुरुवार से इसका खासा असर दिखने को मिल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के मुताबिक तूफान के असर से राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्से में बादल दिखने लगे हैं। 24 अक्टूबर यानी गुरुवार को कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

कोल्हान में ज्यादा बारिशः

कोल्हान के एरिया में भारी बारिश जबकि रांची में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 25 अक्टूबर को कोल्हान के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

तूफान दाना से ओडिशा में 10 लाख लोग प्रभावित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं