झारखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, आज भी तूफान ‘दाना’ का असर [Rain alert in 11 districts of Jharkhand, impact of storm ‘Dana’ even today]

1 Min Read

6 डिग्री तक गिरा तापमान, बढञी ठंड

रांची। झारखंड में चक्रवाती तूफानदाना‘ का असर आज तीसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रांची में शनिवार को भी बारिश हो रही है। राज्य में 31 अक्टूबर तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

तूफान का सबसे अधिक असर कोल्हान मेः

बीते 24 घंटे में ‘दाना’ का सबसे अधिक असर कोल्हान प्रमंडल में रहा। इससे कोल्हान के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 71 मिमी बारिश पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में दर्ज की गई है।

6 डिग्री तक गिरा तापमानः

रांची का तापमान बादल और बारिश के कारण गिर गया है। अधिकतम तापमान मंगलवार की तुलना में करीब 6 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों तक राजधानी का अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने का अनुमान लगाया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं