रेलवे ने वापस लिया फैसला, Tatanagar से चलने वाली ये ट्रेनें अब नहीं रहेंगी रद्द… [Railways withdrew the decision, these trains running from Tatanagar will no longer be cancelled…]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

जमशेदपुर। रेलवे ने टाटानगर स्टेशन से खुलने/गुजरने वाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों की सेवाएं बहाल करने की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन उनके निर्धारित मार्ग और समय पर किया जाएगा।

जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहने की घोषणा की गई थी।

इसी कड़ी में रेलवे ने कई ट्रेनों को 4-5 दिनों के लिए रद्द कर दिया था। वहीं, कई गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की बात कही गई थी। जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक रद्दिकरण भी हुआ था।

इन ट्रेनों का परिचालन होगा बहाल

  1. गाड़ी संख्या 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर-हटिया4 दिसंबर 2024 को रद्द नहीं रहेगी। ट्रेन का परिचालन इसके निर्धारित रूट और समय से होगा।
  2. गाड़ी संख्या 18113/1811 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2024 को रद्द नहीं रहेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट और समय से चलेगी।
  3. गाड़ी संख्या 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 4 दिसंबर 2024 को रद्द नहीं रहेगी। ट्रेन का परिचालन इसके निर्धारित मार्ग और समय से होगा।
  4. गाड़ी संख्या 08697/08698 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 4 और 5 दिसंबर 2024 को रद्द नहीं रहेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट और समय से चलेगी।
  5. गाड़ी संख्या 08173/08174 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 4 और दिसंबर 2024 को रद्द नहीं रहेगी। ट्रेन का परिचालन इसके निर्धारित मार्ग और समय से होगा।
  6. गाड़ी संख्या 13301/13302 धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस 4 और 5 दिसंबर 2024 को रद्द नहीं रहेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट और समय से चलेगी।
  7. गाड़ी संख्या 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2024 को रद्द नहीं रहेगी। ट्रेन का परिचालन इसके अपने निर्धारित मार्ग और समय पर होगा।

यात्रीगण ध्यान दें…

रेल यात्री अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के समय और मार्ग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से प्राप्त कर लें। अधिक जानकारी ये लिए हेल्प लाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 10 दिनों तक रद्द रहेंगी डेढ़ दर्जन ट्रेनें 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं