जमशेदपुर, एजेंसियां। झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार सुबह 3.43 बजे मुंबई-हावड़ा मेल (12810) की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं। पहले से एक मालगाड़ी ट्रैक के पास डिरेल थी।
मुंबई-हावड़ा मेल पटरी पर गिरे मालगाड़ी के डब्बे से टकराई और डिरेल हो गई। ट्रेन के 18 डब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हादसा राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ है। घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं।
चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन की ओर से तमाम एंबुलेंस घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि मरनेवालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें
रांची रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, लड़की के ऊपर से गुजर गई ट्रेन








