बिना लाइसेंस के चल रहे बार में रेड, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार [Raid on bar running without license, owner and manager arrested]

1 Min Read

रांची। लालपुर थाने क्षेत्र में स्थित ड्रामा बार बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने यहां छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने बार के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर किया। बता दें कि इससे पहले रांची के मेन रोड में स्थित एक्सट्रीम बार में ग्राहकों के साथ बाउंसरों ने मारपीट की थी। इसके बाद से ही पुलिस शहर के सभी बार पर नजर रखे हुए है।

एक्सट्रीम बार में हुई मारपीट के दौरान डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था।

पिछले दिनों इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बार-रेस्टोरेंट के संचालन में नियम-कानूनी की अनदेखी पर कड़ी टिप्पणी की थी।

कोर्ट ने उत्पाद विभाग और प्रशासन को हर हाल में रात्रि 12 बजे बार बंद कराने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें

लड़कियां परोस रही शराब, बार संचालकों का लाइसेंस होगा रद्द; रांची के आधा दर्जन बार में रेड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं