रांची। झारखंड में ईडी की दबिश जारी है। सुबह से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी। अब सूचना है कि बिहार बीजेपी के प्रेस प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा के आवास पर भी छापेमारी चल रही है।
यह छापेमारी रांची के धुर्वा इलाके में हो रही है। बता दें कि मनोज शर्मा के आवास पर वैष्णवी कंस्ट्रक्शन का ऑफिस है।
ईडी की टीम मनोज शर्मा के आवास और सामानों को खंगालने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक घर में कई ऐसे लॉकर मिले हैं जो बंद थे। उनके घर वालों ने लॉकर चाबी ईडी को नहीं दी है।
इसके बाद ईडी ने एक युवक को बुलाया और लॉकर खुलवाया। फिलहाल ईडी दस्तावेजों को खंगाल रही है।






