राहुल निकले भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कोहरे ने रोका

IDTV Indradhanush
2 Min Read

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू हो रही है। मणिपुर के थौबल से यात्रा शुरू होगी। राहुल कांग्रेस नेताओं के साथ इंफाल के लिए रवाना होने तो निकले, लेकिन कोहरे ने उन्हें फंसा दिया। दिल्ली में घने कोहरे के चलते उनकी फ्लाइट में देरी हुई।

कांग्रेस नेताओं ने लगाये नारे

इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने नारे लगाना शुरू कर दिया- न्याय का हक, मिलने तक। यात्रा की शुरुआत पहले इंफाल से होने वाली थी, लेकिन बाद में जगह बदलकर 34 किलोमीटर दूर थौबल कर दी गई।

खरगे दिखायेंगे हरी झंडी

कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी इंफाल आएंगे और सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। इस युद्ध स्मारक का महत्व सिर्फ मणिपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

यात्रा में ये हैं साथ

राहुल गांधी के साथ भूपेंद्र हुड्डा, अशोक गहलोत, अभिषेक मनु सिंघवी, राजीव शुक्ला, रणदीप सिंह सुरजेवाला, आनंद शर्मा, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट समेत कई नेता मणिपुर रवाना हुए। 20 मार्च को खत्म होने वाली यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

इन राज्यों से गुजरेगी यात्रा

इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 713 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे। यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में खत्म होगी।

झारखंड में तैयारियां शुरू

इस दौरान राहुल की यात्रा झंरखंड के 13 जिलों से होकर गुजरेगी। वह झारखंड में नौ दिनों तक रहेंगे। इसे लेकर झारखंड के कांग्रेस नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें

CUET परीक्षा 2024 के लिए आवेदन 24 तक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं