आरक्षण में 50% की लिमिट को उखाड़ फेकेंगे: राहुल

IDTV Indradhanush
2 Min Read

खूंटी में राहुल गांधी की सभा

खूंटी। मंगलवार को राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुरूआत खूंटी से हुई। इस दौरान उन्होंने खूंटी शहर में रोड शो किया। इसके बाद भगत सिंह चौक पर आम लोगों को संबोधित किया।

यहां उन्होंने कहा कि आरक्षण में जो 50% की लिमिट है, हम उसे उखाड़ कर फेंक देंगे। मैं चाहता हूं कि 7-8 साल बाद जो कपड़े आप पहनते हैं, उसकी फैक्ट्री इस गांव में हो। जब आप अपने शर्ट के पीछे देखें तो उस पर लिखा हो ‘मेड इन झारखंड’।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। कहा कि BJP नहीं चाहती कि देश के आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों और गरीबों को उनका हक मिले। BJP चाहती है कि देश का पूरा धन उनके चुनिंदा अरबपतियों को दिया जाए।

जितना धन उन अरबपतियों के पास जाएगा, देश में उतना कम रोजगार पैदा होगा। क्योंकि वे चीन से माल खरीद कर आपको बेचते हैं। यदि सही तरीके से छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाये, तो झारखंड में सभी को रोजगार मिलेगा।

मौके पर राहुल गांधी ने अडाणी पर भी हमला बोला। कहा कि अडाणी की कंपनी में SC-ST, OBC वर्ग का एक भी व्यक्ति काम नहीं करता है। आप टैक्स दे रहे हैं, अडानी को जमीन दे रहे हैं, लेकिन उनकी कंपनी में आपका एक आदमी नहीं है।

आज देश में युवाओं, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों के साथ अन्याय हो रहा है, इसलिए हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में ‘न्याय’ शब्द जोड़ा है। दिल्ली में जैसे ही हमारी सरकार आएगी, हम जातिगत जनगणना कराएंगे।

इसके पहले राहुल गांधी उलिहातू गये। वहां बिरसा मुंडा को नमन किया। उनके वंशजों से मिले फिर भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि अर्पित की। खूंटी से राहुल गांधी गुमला और सिमडेगा के लिए रवाना हो गये।

इसे भी पढ़ें

गुमला में बोले राहुल गांधी-हम I.N.D.I एलायंस में ही चुनाव लड़ेगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं